उत्तराखण्ड में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने थामा बीजेपी का हाथ

लालकुआं : उत्तराखंड में चुनाव जितने पास आ रहे है उतनी ही आकस्मिक ख़बरों का आना जारी है इसी कड़ी में मतदान से कुछ ही दिन पहले पहले हाल ही में जहां भाजपा के दिग्गज नेता ललित आर्य ने आज पार्टी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की थी। वहीं आज मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। लालकुआं में कांग्रेस को उस समय लगा झटका जब लालकुंआ नगर कांग्रेस कमेटी के नगर उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ ज्वाइन की भाजपा, उन्होंने प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट की उपस्थिति में अपने दर्जनों समर्थकों के साथ बीजेपी का हाथ थामा।

आपको बतादें कि प्रत्याशी अनिल कुमार सिंह ने इस विषय पर कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति और मोदी जी से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट जिला उपाध्यक्ष संजीव शर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत नरूला, विनोद श्रीवास्तव, कमलेश चंदोला, हरीश नैनवाल, धन सिंह बिष्ट सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *