जेईई मेन पहले चरण की तिथियों में हुआ बदलाव

आपको बतादें कि देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए की जानें वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन 2022 की तिथियों में बड़ा बदलाव किया गया है।  एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन परीक्षा 2022 के पहले चरण की तिथियों में आज फिरसे सोमवार को बदलाव किए है। जिसकी सूचना एनटीए की तरफ से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।  इस साल जेईई मेन परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जा रही है। जेईई-मेन की पहले चरण की परीक्षाएं 16 से 21 अप्रैल के मध्य प्रस्तावित थीं, परंतु विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाओं से टकराव की आपत्तियों के चलते इन परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है।

एडमिट कार्ड अप्रैल में –अधिसूचना के अनुसार विद्यार्थियों को पहले चरण की परीक्षा शहर की जानकारी अप्रैल के पहले सप्ताह में एवं एडमिट कार्ड दूसरे सप्ताह में जारी कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *