यूपी सरकार की राह पर चली गहलोत सरकार,चलाया बुलडोज़र

जेडीए एनफोर्समेंट टीम ने आज सोमवार सुबह 7:30 बजे से जयपुर के जोन-05 एरिया में गुर्जर की थड़ी, गोपालपुरा बायपास मुख्य रोड पर बुलडोज़र चलाया दरअसल, यहां शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस में संलिप्त मुख्य आरोपियों के ‘अधिगम कोचिंग इंस्टिट्यूट’ की बिल्डिंग पर बुलडोजर चलाया गया है।

नोटिसों का जवाब तय टाइम पीरियड तक भी नहीं मिला तब लीगल प्रोसेस अपनाकर और और ऑथोराइज स्तर पर परमिशन लेकर अवैध कॉमर्शियल बिल्डिंग को ध्वस्त किया गया है। इसके अलावा 1 पोकलेन मशीन, 3 जेसीबी मशीन, 12 लोखंडा मशीन, 3 ड्रिल, 2 कटर और मजदूरों की सहायता से बिल्डिंग को ध्वस्त किया गया है। मौके पर जीडीए के चीफ कंट्रोलर एनफोर्समेंट, सभी सब-कंट्रोलर्स, जोन -5 के डिप्टी कमिश्नर, सभी एनफोर्समेंट ऑफिसर एनफोर्समेंट टीम, इंजीनियरिंग टीम, जयपुर पुलिस कमिश्नरेट से मानसरोवर एसीपी और थानाधिकारी, 50 पुलिस वालों का ज़ाब्ता मौके पर मौजूद रहे ताकि शांति बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *