सभी सरकारी स्कूल रहेंगें बंद, ऑनलाइन होंगी परीक्षाएं : हिमांचल 

शिमला: कोरोना के मामलों में गिरावट के चलते राज्यों में शिक्षण संस्थान खोलनें के आदेश जारी हुए ,जिसके मद्देनज़र यूपी और अन्य क्षेत्रों में स्कूल खुल भी गए हैं लेकिन आज मिली ताज़ा जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूल अभी बंद ही रहेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रियों की बैठक में ये फैसला लिया गया है। स्कूलों को बंद रखने की तारीख की जानकारी डिजास्टर मैनेजमेंट की नोटिफिकेशन में होगी। कक्षा नौवीं से 12वीं कक्षा तक की फर्स्ट टर्म परीक्षाएं अब ऑनलाइन ही की जाएंगें। 
आज हुई सम्पूर्ण मंत्रिमंडल की बैठक में मंडी जिले के सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के चैनल में अटल आदर्श विद्यालय खोलने की भी स्वीकृति प्रदान की गई। सिरमौर जिले के राजगढ़ में नया स्वास्थ्य खंड कार्यालय शुरू होने की भी घोषणा की गई है। आवश्यक पदों के सृजन को भी मंजूरी मिली है। मंत्रिमंडल की बैठक में कुल्लू जिले के गलांग और सराली में गांव में प्राथमिक विद्यालय खोलने की बात कही गई है। 
फतेहपुर के हाई स्कूल ततवाली और जवाली क्षेत्र के हाई स्कूल नधोली को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में अपग्रेड करने के साथ ही इन स्कूलों के लिए विभिन्न श्रेणियों के 12 पद सृजित करने और भरने का भी निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *