उत्तराखंड में 20 लाख घरों में फहराया जाएगा तिरंगा,सीएम ने की ये घोषणा  

देहरादून : केंद्र सरकार की ओर से इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर देश भर में हर घर तिरंगा अभियान मने अब और तेज़ी पकड़ ली है जिसके चलते सभी राज्यों में तैयारियां ज़ोरो पर हैं। इसी अभियान की तैयारियों में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है। गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया गया है। 

इसके अलावा प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान रहेगा। आज सोमवार को मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से इस महान अभियान में प्रतिभाग कर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है। कहा कि इससे पूरे विश्व में हमारी एकता का संदेश जाएगा, आज पूरा विश्व भारत की ओर देखता है। भारतीय संस्कृति, योग व आयुष के महत्व को दुनिया मान रही है। उन्होंने लोगों से अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर डीपी लगाने की भी गुजारिश की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *