सीएम धामी ने पीएम मोदी के नाम की हेमकुंड साहिब में कराई अरदास

देहरादून : आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन राज्यों में धूम धाम से मनाया जा रहा है वहीँ दूसरी तरफ इस अवसर पर अवसर प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारों धामों में विशेष पूजा अर्चना के साथ ही हेमकुंड साहिब में विशेष अरदास कराई है। पीएम मोदी के जन्मदिवस को पूरे देश में सेवा पखवाड़े के रूप में आयोजित किया गया है।  उत्तराखंड में भी इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। आपको बतादें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चारों धामों  में विशेष पूजा अर्चना एवं महारुद्राभिषेक कराया गया। हेमकुंड गुरुद्वारा साहिब में भी इस अवसर पर विशेष अरदास का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की सुदीर्घ जीवन, स्वस्थ जीवन और यशस्वी होने के लिए प्रार्थना की। सीएम धामी ने कहा कि आज उनके मार्ग-दर्शन में उत्तराखंड में विकास की तमाम योजनाएं संचालित हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हम संकल्पित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *