Good News: इस सुविधा को तैयार करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य 

देहरादून: उत्तराखंड वासियों के लिए खुशखबरी है जिसके चलते पार्किंग की समस्या का टनल से निजात पाने वाला प्रदेश अब देश का पहला राज्य बनेगा। टनल पार्किंग के लिए राज्य में चार कार्यदायी संस्थाएं हैं लेकिन इसकी पर्यावरणीय चुनौतियां कम नहीं रहेंगी बल्कि इसे महाविनाश का रास्ता करार दिया है।प्रदेश सरकार पहाड़ में पार्किंग में परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए टनल पार्किंग की शुरुआत होगी और यह पार्किंग अभी तक देश में कहीं भी नहीं है। आपको बतादें कि उत्तराखंड इस तरह का प्रयोग करनेे वाला देश का पहला राज्य होगा। प्रदेशभर में कुल करीब 180 पार्किंग स्थल चुने गए हैं।

इसमें टिहरी और पौड़ी जिले में पहले चरण में 12 टनल पार्किंग के स्थान चुने हैं।   एनएचआईडीसीएल के अलावा अब टनल पार्किंग निर्माण के लिए कैबिनेट ने टीएचडीसी, यूजेवीएनएल और आरवीएनएल को कार्यदायी संस्था बना दिया है।आरवीएनएल पहले से ही पहाड़ में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन का काम कर रही है। आरवीएनएल ने कई बड़ी टनल का निर्माण भी किया है। वहीं, यूजेवीएनएल और टीएचडीसी ने जल विद्युत परियोजनाओं के लिए टनल निर्माण किए हैं।

ये टनल तैयार होने में जहां सुविधा मिलेगी वहीँ इससे कई खतरनाक दुविधाए भी सामने आएंगे जिनमें इन टनल के निर्माण के दौरान निकलने वाला मलबा भी बड़ी चुनौती बनकर उभर सकता है। हालांकि सरकार का तर्क है कि सभी नियमों का पालन करते हुए टनल निर्माण किए जाएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *