श्रीलंका संकट पर गंभीर हुईं जैकलीन,हिमाचल में ढूंढा उपाय

मशहूर और चर्चित बॉलीवुड दीवा जैकलीन फर्नांडिस आज कल हिमाचल के विज़िट पर हैं उद्देश्य है शक्तिपीठों में शीश नवाना। इसी कड़ी में जैकलीन ने कांगड़ा के बज्रेश्वरी माता मंदिर में माथा टेका। मंदिर के पुजारियों ने उनसे विधिवत पूजा-अर्चना करवाई और साथ ही पता चला कि अभिनेत्री जैकलीन यहां विशेषकर श्रीलंका में चल रहे सकंट को लेकर हिमाचल के शक्तिपीठों में पूजा करने आयीं हैं। चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में भी उन्होंने पूजा अर्चना की है। यहां मंदिर की परिक्रमा की और कुछ देर रुकने के बाद ज्वालाजी माता मंदिर में मां की पवित्र ज्योतियों के दर्शन करने के लिए रवाना हुईं। जैकलीन इसके बाद मां चिंतपूर्णी मंदिर में पूजा करेंगी और रात को माता बगलामुखी मंदिर में विशेष हवन करेंगी। पत्रकारों ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने मीडिया से नदारद रहीं।जैकलीन के साथ आई टीम व मंदिर पुजारियों ने बताया कि वह श्रीलंका में पैदा हुए संकट को लेकर चिंतित हैं, इसलिए पूजा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *