सभी जगह फिल्म के द्व्वानों में आज कल इन पर चर्चा गर्म है ,दरअसल,कान फिल्म फेस्टिवल महोत्सव में देश- दुनिया के कई बड़े कलाकार हिस्सा लेने आ रहे है। इसी क्रम में भारतीय सिनेमा के मशहूर कलाकार आर माधवन भी इस फेस्टिवल में उपस्थित होने आएंगें क्योंकि अभिनेता की आने वाली फिल्म राकेट्री द नंबी इफेक्ट का कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया जा रहा है। इस खास मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए माधवन ने सोशल मीडिया पर धन्यवाद किया है और अपनी ख़ुशी जाहिर की है। आपको बतादें कि आर माधवन की इस फिल्म का प्रीमियर देख सभी फैन्स खुश है तारीफ कर रहे हैं। इसी क्रम में जाने-माने फिल्ममेकर अश्विनी चौधरी ने प्रीमियर की एक वीडियो फिल्म साझा कर माधवन की जमकर तारीफ की। फिल्ममेकर ट्वीट करते हुए लिखा, बहुत शानदार काम डायरेक्टर साहिब। अभिनेता माधवन को ढेर सारा प्यारा और टीम की ओर से बहुत-बहुत बधाई।
कान महोत्सव में आर माधवन की फिल्म को” स्टैंडिंग ओवेशन” खूब हुई तारीफ़

