भाजपा नेता ने गोली मारकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी व भाजपा नेता दीपक अग्रवाल मैंथा ने अपने घर के गार्डन में अज्ञात कारणों के चलते अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से कनपटी पर गोली मारकर खुदखुशी कर ली। दीपक अग्रवाल मैंथा यहां गिरीताल में अपने परिवार के साथ रहते थे। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची जिसने ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने परिजनों से जानकारी जुटाई। वहीं घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *