गौरव का दिन : आज लॉन्च होगा चंद्रयान-3,पीएम – रक्षा मंत्री ने दीं बधाई 

आज शुक्रवार तारिख 14 जुलाई 2023 देश दुनिया के लिए बेहद ख़ास है आज चंद्रयान-3 दोपहर ढाई बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च होने जा रहा है।  23-24 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग की जाएगी। लेकिन अभी ये तारीख आगे-पीछे भी बढ़ने घटने की खबर है। ये भी हो सकता है कि ये सितंबर में हो। अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश होगा।

आज इसपर देश के पीएम मोदी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी और कहा कि “आज का दिन सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी प्रतिक्रया देते हुए लिखा है कि आज का यह दिन, भारतीय इतिहास में एक विशेष महत्व का है। मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग नए भारत की आकांक्षाओं को नया आकाश देने जा रही है। इस मिशन में हमारे देश के वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत, लगन, समर्पण और  का नतीजा है। इसरो की पूरी टीम को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

 आज इस अद्बुध नज़ारे को देखने 200 से अधिक स्कूली छात्र आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे हैं। आपको बतादें कि बीते दिन इसकी प्रक्रिया गुरुवार को दोपहर 1.05 बजे शुरू हुई थी। भारी पेलोड ले जाने की क्षमता के कारण अंतरिक्ष वैज्ञानिकों द्वारा ‘फैट बॉय’ का नाम दिया है और स्पेसपोर्ट के दूसरे लॉन्च पैड से दोपहर 2.35 बजे लॉन्च होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *