ओमीक्रॉन का कहर,देश में हुई पहली मौत-नाइजीरिया से लौटे व्यक्ति की हुई मौत

कोरोना संक्रमण और उसके नया वैरिएंट देश में दहशत फैला रहा है इसके सबसे अधिक मामलें महाराष्ट्र में निकल रहे हैं। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने जो जानकारी साँझा की है,उसके अनुसार नाइजीरिया से लौटे 52 वर्षीय व्यक्ति की 28 दिसंबर को पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ के अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हुई। इनको 13 साल से मधुमेह था। इनकी मौत का कारण गैर-कोविड बताया गया।आज आई एनआईवी की रिपोर्ट से पता चला की यह व्यक्ति ओमिक्रोन संक्रमित भी निकल चुका था। 

आपको बतादें कि अब महाराष्ट्र में आज गुरुवार को कोरोना के 5,368 नए मामले रिकॉर्ड किए गए। यह आंकड़ा बीते दिन के मुकाबले 1,468 ज्यादा है। इस दौरान 1,193 संक्रमित ठीक हुए और 22 लोगों की मौत भी हुई। राज्य में फिलहाल 18,217 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा यहां ओमिक्रॉन के नए 198 मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में पाए गए 198 ओमीक्रॉन संक्रमितों में से 190 केस सिर्फ मुंबई में रिकॉर्ड किए गए हैं।

देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट अब तक 23 राज्य में और केंद्र शासित राज्यों में तो रात्रि कर्फ्यू भी लगाए गए हैं। गुरुवार को ओडिशा में पांच नए मामले सामने आए है। आपको केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार,अब तक देश में ओमिक्रॉन के 961 मामले सामने हैं। स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल ने  कहा कि ओमिक्रॉन से संक्रमित 320 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।

दुनिया में अब तक कोरोना का नया वैरिएंट 121 देशों में पैर पसार चुका है। अब तक दुनिया में ओमिक्रॉन के 3 लाख 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। दुनिया में अब तक कुल 59 ओमिक्रॉन संक्रमितों की जान जा चुकी है। सबसे पहले इस वैरिएंट का पहला मामला दक्षिण अफ्रीका में मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *