प्रो. डीएस रावत बने कुमाऊं विवि के कुलपति

दिल्ली विश्वविद्यालय के सीनियर प्रोफेसर डॉ. दीवान सिंह रावत कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने है। बीते दिन बुधवार को राजभवन ने आदेश भी जारी कर दिए थे। प्रो. रावत आने वाले तीन वर्ष तक इस पद पर रहेंगे। उन्होंने कुमाऊं विवि से ही स्नातक, परास्नातक पूरा किया और विवि के कुलाधिपति एवं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने प्रो. डीएस रावत को कुमाऊं विवि कुलपति पद पर नियुक्त किया है। प्रो. रावत रसायन विज्ञान विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं। उन्होंने वर्ष 1989 में कुमाऊं विवि से स्नातक, 1991 में परास्नातक किया। उन्होंने सीएसआरआई यंग रिसर्चर अवार्ड सहित 15 से ज्यादा सम्मान पाए हैं।165 रिसर्च पेपर पब्लिश हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *