आईआरएस अफसर गिरफ्तार,हिरासत में भेजा गया

भारतीय प्रशासनिक सेवा की महिला अधिकारी के साथ छेड़खानी और धमकाने के आरोप में पुलिस ने भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी सोहेल मलिक को गिरफ्त में लिया है। आरोपी महिला अधिकारी के दफ्तर पहुंचकर उन्हें धमकाने लगा था। संसद मार्ग थाना पुलिस ने  मामला दर्ज कर आरोपी सोहेल को बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, सोहेल को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पीड़ित महिला अधिकारी कोरोना के दौरान आरोपी के संपर्क में आई थी। लेकिन, अब उससे बातचीत बंद करना चाहती थी।  आरोपी अधिकारी दिल्ली में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *