पौड़ी: पालिकाध्यक्ष पौड़ी की पुत्री की शादी पर घमासान मचा हुआ है। जिसको लेकर पालिकाध्यक्ष को कुछ लोग शादी रोकने तक की धमकी दे रहे हैं। इस पूरे प्रकरण पर पौड़ी पुलिस लगातार निगाह बनी हुई है। एसएसपी पौड़ी ने कहा कि कानून को हाथ पर लेने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है । पौड़ी जिले में एक शादी को लेकर सोशल मीडिया पर धार्मिक व सांप्रदायिक रंग देने को लेकर बवाल बरपा है।
पौड़ी के अलावा प्रदेश व देश के विभिन्न हिस्सों से अनेक लोग इस मुहिम में जुटे हैं। कुछ लोगों ने पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम को शादी रोकने की धमकी दी है। इस विषय में यशपाल का कहना है कि उनके बच्चों को स्वयं फैसले लेने का अधिकार है। वह दोनों परिवारों की रजामंदी से ही शादी हो रही है। इस पूरे घटनाक्रम से पार्टी में तनाव का माहौल बना हुआ है।

