आज भाजपा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से जुडी बड़ी खबर विपक्ष के हाथ लगी है जिसमें गोवा में अवैध बार के संचालन में उनकी बेटी का नाम सामने आया है जिसके बाद अब कांग्रेस ने उन पर हल्ला बोल दिया है और कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा, एक मरे हुए व्यक्ति के नाम का दुरुपयोग कर अपनी तिजोरियां भरने से ज्यादा बेशर्मी और क्या होगी। उन्होंने कहा, इनकी वाहियात और दोहरी मानसिकता आज पूरा देश के सामने है।
कांग्रेस नेता खेड़ा ने ये भी कहा कि, गोवा में स्मृति ईरानी की बेटी द्वारा चलाए जा रहे एक ‘रेस्टोरेंट’ पर फर्जी लाइसेंस लेने का आरोप है। वह लाइसेंस एक ऐसे व्यक्ति के नाम पर है, जिनका देहांत मई 2021 में हुआ और लाइसेंस जून 2022 में लिया गया। उन्होंने कहा, बार से सरोबार ‘सरकार’ को अखबार चलाने वालों से इतना बैर क्यों है? खेड़ा ने पीएम मोदी से स्मृति ईरानी को भाजपा से बर्खास्त करने की मांग की।
स्मृति ईरानी की सफाई –स्मृति ईरानी के अधिवक्ता ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने वास्तविक तथ्यों का पता लगाए बिना एक मुद्दे को सनसनीखेज बनाने के लिए झूठे प्रचार का सहारा लिया है।

