रूस में यूनिवर्सिटी में हुई अचानक गोलीबारी,8 की मौत कई घायल

मॉस्को : रूस के पर्म शहर में एक यूनिवर्सिटी के कैंपस में आज सुबह अचानक गोलीबारी होने लगी। अब वहां हाई अलर्ट जारी हो गया है। पुलिस की मानें तो, यूनिवर्सिटी के ही एक छात्र ने कैंपस प्रवेश करके ताबड़तोड़ गोलीबारी की,जिसमें आठ छात्रों की मौत हो गई और करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए। इस  पूरी घटना का वीडियों वायरल हुआ है।जिसमें क्लास में बैठे छात्र को यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचानी पडी है। एक डराने वाले वीडियो में तो छात्र-छात्राएं हमलावर से बचने के लिए दूसरी मंजिल से अपना सामान बाहर फेंकते और बाद खुद भी छलांग लगाते दिख रहे। इस तरह अचानक बिल्डिंग से कूदने में छात्र घायल भी हुए हैं।  

हमलावर काले कपड़े-हेलमेट के साथ बन्दूक लिए हुए है। पहने बंदूक के साथ कैंपस में घूमते देखा जा सकता है। पुलिस का कहना है कि यह हमलावर खुद भी यूनिवर्सिटी का छात्र था। उसने यूनिवर्सिटी में घुसने के दौरान पहले एक गार्ड को गोली मारी और फिर कैंपस में अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। बाद में पुलिस ने उसे धर दबोचा। मीडिया खबरों के मुताबिक़ ,जब लोगों ने गोली की आवाज सुनी, तो कुछ ने तो खुद को क्लासरूम में बंद कर लिया लेकिन कुछ और लोग जल्दबाजी में खिड़कियों से छलांग लगाकर भागने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *