IPL से ठीक पहले ये क्या हुआ ?धोनी ने ये क्या किया !

सभी जानतें है कि अब क्रिकेट प्रेमियों का पसंदीदा खेल आईपीएल 2022 की शुरुआत दो दिनों में होनी है,जिससे पहले ही महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से सभी को हैरान कर दिया है। धोनी ने टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सौंप देदी है। धोनी ने खुद से कप्तानी छोड़ने का फैसला भी लिया है। उन्होंने आईपीएल के 15वें सीजन में बतौर खिलाड़ी की तरह खेलेंगें । 

आपको बतादें कि चैंपियन चेन्नई को 26 मार्च को कोलकाता के साथ वानखेड़े स्टेडियम में पहला मुकाबला खेलना है लेकिन उससे पहले चार बार की चैंपियन सीएसके में यह एक बड़ा बदलाव हुआ है। सीएसके की तरफ से गुरुवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, “महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है और रवींद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपने का फैसला किया है। जडेजा जो 2012 से टीम का अहम हिस्सा हैं, वह सीएसके के सिर्फ तीसरे कप्तान हैं।

धोनी आईपीएल इतिहास के दूसरे सफल कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में सीएसके ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में चार बार खिताब जीता। धोनी की अगुआई में चेन्नई ने 121 मैच में जीत पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *