नई दिल्ली : आज दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी शहर में लहराए जा रहे तिरंगे को लेकर सीधे सामना करते नज़र आए। अब यह मुद्दा इतना भड़क गया कि दोनों पार्टी के सदस्य वेल में आकर आरएसएस हाय-हाय और टुकड़े-टुकड़े गैंग हाय-हाय के नारे बोलने लग गए। उस वक्त मामला शांत होता न होता देख विधानसभा स्पीकर ने भाजपा के दो सदस्यों को मार्शल से सदन के बाहर निकलवा दिया और पूरी दिन के लिए सदन की कार्यवाही को भी निलम्भित करना पड़ा।
क्या बोले मनीष सिसोदिया ?-इस गरमाया माहौल में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि, सोमनाथ भारती ने एक बड़ा मुद्दा सामने लाया है। उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा को इस बात पर शर्म आनी चाहिए कि उनका एक नेता दिल्ली में तिरंगा लहराए जाने का विरोध कर रहा है। भाजपा को देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। हम जान दे देंगे लेकिन तिरंगा लहराएंगे।
तिरंगा मामला : सदन में क्या बोल गए मनीष सिसोदिया,सदन नारों से गूंजा

