गौरतलब है कि बीते दिन बुधवार को राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी की मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जहां पीएम कोड़ी समेत भाजपा के सभी दिग्गज चेहरे मौजूद रहे। जिनमें पीएम मोदी, और यूपी के कार्यवाहक सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई और भी सभी मौजूद रहे। लेकिन खासकर यूपी के कार्यवाहक सीएम योगी का जलवा वाहन भी बरकरार दिखा। जहां उनके आते ही सभी तरफ बुलडोज़र बाबा के नाम के नारे लगने लगे। पुष्कर धामी के समारोह में बाबा योगी ही योगी छाए रहे।आपको बतादें कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम जैसे ही शुरू हुआ वैसे ही जब धामी और योगी मंच पर आए, पूरा पंडाल उनके समर्थन में नारों से गूंज उठा।
धामी-धामी के साथ ही बुलडोजर बाबा के नारों के जरिये उत्साह जाहिर किया। उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव हुए हैं। 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ एक बार पुन: यूपी के सीएम पद की शपथ लेंगे। जिसकी तैयारियां ज़ोरो पर है।
कल यूपी के बुलडोज़र बाबा कार्यवाहक सीएम योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। जिसकी तैयारियां ज़ोरो पर है। जहां सभी अधिकारीयों द्वारा आयोजन स्थल की जांच जारी है वहीँ कल शुक्रवार को लखनऊ की यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए भारी वाहनों के आने जाने पर रोक लगेगी। पुलिस कमिश्नर ध्रुवकांत ठाकुर ने इस देते हुए कहा है कि कल शुक्रवार सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों के आने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। डीसीपी सुभाष चंद्र शाक्य ने कहा कि सुबह से ही आम लोगों के लिए शहीद पथ बंद रहेगा। इसके चलते बड़े और छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग डायवर्जन प्लान बनाया गया है। 25 मार्च को सुबह सात बजे से बड़े वाहनों व नौ बजे से छोटे वाहनों को परिवर्तित मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जाने का इंतज़ाम हुआ है।
कल वाहनों का निर्धारित रूट देखें-
-अयोध्या/बाराबंकी रोड की ओर से लखनऊ शहर के अंदर आने वाले वाहन अहमदपुर पुलिस चौकी, इंदिरा नहर पुल पार करके बीबीडी, मटियारी पुल, चिनहट चौराहा, कमता तिराहा, रोलेक्स कटिंग, पॉलीटेक्निक चौराहे से दाहिने/बाएं मुड़कर या सीधे गंतव्य को जा सकेंगे। -कानपुर/उन्नाव रोड से आने वाले वाहन जुनाबगंज, स्कूटर इंडिया चौराहा, नादरगंज तिराहा, अमौसी, शहीद पथ तिराहा से सीधे ट्रांसपोर्टनगर, कृष्णानगर, बाराबिरवा (अवध) चौराहा होकर जाना पड़ेगा।
-सुल्तानपुर की ओर से शहर में आने वाले वाहन गोर्साइंगंज मोड़ से सीधे कबीरपुर कट (खुर्दही बाजार) से दाहिने मुड़कर इंदिरा नहर/किसान पथ पुल के किनारे-किनारे होते हुए अयोध्या रोड से बाएं होकर बीबीडी, मटियारी पुल के ऊपर, चिनहट चौराहा, कमता तिराहा, रोलेक्स कटिंग, पॉलीटेक्निक चौराहा से दाहिने/बाएं मुड़कर या सीधे जाना पड़ेगा।
शहर से जाने वाले जन सामान्य के वाहनों का निर्धारित रूट-
– शहर से अयोध्या/बाराबंकी रोड की ओर जाने वाले वाहन हजरतगंज, बंदरियाबाग चौराहा से बाएं समतामूलक चौराहा, डिगडिगा चौराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा से दाहिने मुड़कर कमता तिराहा, चिनहट तिराहा, बीबीडी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
– लखनऊ शहर से आगरा एक्सप्रेस-वे की ओर जाने वाले वाहन हजरतगंज, बंदरियाबाग से दाहिने लालबत्ती चौराहा, कैंट, तेलीबाग चौराहा दाहिने बंगला बाजार चौराहा से सीधे बाराबिरवा चौराहा से मोहान रोड तिराहा होकर बाएं 500 मीटर आगे चलकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
लखनऊ से सुल्तानपुर रोड की ओर जाने वाले वाहन हजरतगंज, बंदरियाबाग से दाहिने लालबत्ती चौराहा, कैंट, तेलीबाग चौराहा, उतरेठिया अंडरपास चौराहा, पीजीआई तिराहा, मोहनलालगंज कस्बा से दाहिने मुड़कर जेल रोड होकर जा सकेंगे।
– शहर से रायबरेली रोड की ओर जाने वाले वाहन हजरतगंज, बंदरियाबाग से दाहिने लालबत्ती चौराहा, कैंट, तेलीबाग चौराहा, उतरेठिया अंडरपास चौराहा, पीजीआई तिराहा, मोहनलालगंज कस्बा होकर जा सकेंगे।
ट्रैफिक पुलिस को करें फोन-
प्रतिबंधित मार्ग से भी एंबुलेंस, स्कूल वाहन, शव वाहन, फायर सर्विस के वाहन आदि को ट्रैफिक पुलिस या स्थानीय पुलिस द्वारा जाने की अनुमति दी जा सकती है। इमरजेंसी में ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 9454405155, 6389304141 व 6389304242 पर संपर्क किया जा सकता

