उत्तराखंड में हरेला की धूम,इस बार सरकार का पांच लाख पौधों का लक्ष्य

देहरादून :आज से उत्तराखंड राज्य में हरेला पर्व की धूम रहेगी। जिसपर इस वर्ष भाजपा पूरे प्रदेश में पौधरोपण  अभियान के अंतर्गत पांच लाख पौधे लगाएगी। प्रकृति के संरक्षण का यह अभियान भाजपा ने 23 जून से शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व मंत्री एवं हरेला प्रभारी अरविंद पांडेय ने भाजपा के हरेला अभियान की सूचना दी है।गौरतलब है कि कोविड के समय में हमारे देश और पूरे विश्व में मानव जाति का बेहद नुकसान हुआ है। ऑक्सीजन की कमी की वजह से काफी हानि झेलनी पड़ी।

भाजपा ने बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि  प्रकृति के संरक्षण को हमें एकजुट होना है। उन्होंने कहा कि 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस, छह जुलाई को उनकी जयंती और 16 जुलाई को हरेला पर्व को मिलाकर तय किया गया कि हर बूथ स्तर पर कम से कम 20 पौधे रोपे जाएंगे।  इस वर्ष प्रदेश में करीब 11,668 बूथ बनाए गए हैं। संगठन ने पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। आज इस अवसर पर बीजेपी पार्टी के उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, प्रवक्ता विनोद सुयाल, मनबीर सिंह चौहान, राजीव तलवार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *