इंदौर में लगातार हो रही बारिश की वजह से मौसम विभाग के मुताबिक़ 61 साल का रिकॉर्ड टूटा है। 1962 में 20 सितंबर को 6.65 इंच बारिश हुई थी,शुक्रवार से शनिवार सुबह तक 6.73 इंच है। सितंबर माह में 24 घंटे में अब तक हुई यह सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड तोड़ा है। 1962 से पहले एक दिन में छह इंच बारिश वर्ष1896 में इंदौर में हुई थी और बीते दिन शुक्रवार शाम चार बजे से हुई बारिश ने शहर के कई हिस्सों को पानी ही पानी भर गया है।जुलाई माह में 22 इंच बारिश हुई थी। इतनी बारिश 10 साल पहले इंदौर में हुई थी,जबकि अगस्त में सबसे कम बारिश हुई। पूरे अगस्त माह में सिर्फ तीन इंच बारिश हुई थी।
यहां बारिश से तबाही,जलमग्न हुआ शहर

