LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तीन आतंकी ढेर 

भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में बारामुला के उड़ी सेक्टर में एलओसी के पास आज सुबह घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। सीमा पार से तीन आतंकवादियों ने घुसपैठ का प्रयास किया है। जिन इरादों को जवानों ने पास्ट करते हुए आतंकियों को मार गिराया है। पहले दो आतंकवादियों को मार गिराया गया और उनके शव बरामद कर लिए गए। तीसरा आतंकवादी मारा गया, लेकिन एलओसी पर पाक पोस्ट द्वारा गोलीबारी के कारण शव की बरामद करने में मुश्किल हो रही है। 

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में आतंकियों के साथ चल रही मुठभेड़ अब भी जारी है। मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षा बल कड़ी निगरानी में लगे हैं। कोकेरनाग के गडूल के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान चल रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है जल्द आतंकियों को मार गिराएंगे। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जिसके कैमरे में आंतकियों की मूवमेंट भी कैद हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *