सीएम ने किया ऋषिकेश कर्णप्रयाग ब्राडगेज रेल परियोजना का श्रीगणेश 

ऋषिकेश : आज प्रदेश में जहां अराजधानी से अल्मोड़ाः हवाई की शुरुआत हुई है वहीं सीएम द्वारा आज शुक्रवार को ऋषिकेश कर्णप्रयाग ब्राडगेज रेल परियोजना की भी शुरुआत की गई है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग परियोजना के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में वीरभद्र रेलवे स्टेशन से योगनगरी रेलवे स्टेशन तक नए ट्रैक, योगनगरी ऋषिकेश के नाम से नए रेलवे स्टेेशन का निर्माण हुआ है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना के पैकेज नंबर चार (देवप्रयाग से जनासू) में परियोजना की सबसे लंबी सुरंग बनाई जानी है। इस सुरंग की लंबाई लंबाई 14.70 किमी है। यह सुरंग देश की सबसे लंबी सुरंग होगी। 

शिवपुरी और व्यासी के बीच 26 दिन में 1.12 किलोमीटर रेलवे सुरंग बनाकर कीर्तिमान बनाया है।  यह सुरंग एनएटीएम तकनीकी से बनाई गई। शिवपुरी और गूलर के मध्य दो अलग-अलग सुरंगें आपस में मिली। इस उपलब्धि पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। सीएम धामी के बटन दबाते ही सुरंग आर-पार हुई। इसी के साथ पहाड़ की रेल परियोजना एक कदम और आगे आई है। यह परियोजना करीब 16,216 करोड़ से तैयार हुई है।  2024 तक योजना का परियोजना का निर्माण पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। 126 किलोमीटर लंबी इस रेल परियोजना में 105 किलोमीटर लाइन सुरंगों के अंदर से निकलेगी। \

रेलवे स्टेशन –योगनगरी ऋषिकेश, शिवपुरी, ब्यासी, देवप्रयाग, जनासू, मलेथा, श्रीनगर, धारी देवी, तिलनी, घोलतीर, गौचर, सिवाई तक 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *