नई दिल्ली : विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर चीन सीमाओं पर शांति की अपील की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि चीन के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने के लिए सीमाई क्षेत्रों में शांति बहुत जरूरी है। पूर्वी लद्दाख में डिसइंगेजमेंट अभी तक पूरा नहीं हुआ है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि अप्रैल 2020 से चीन के साथ संबंध खराब हैं।
विदेश मंत्रालय का यह बयान एससीओ रक्षा और विदेश मंत्रियों की मीटिंग से पहले आया है। उम्मीद है कि यहां चीन के रक्षा और विदेश मंत्री मीटिंग में पहुंचेंगे। अरिंदम बागची चीनी डिप्लोमेट के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि भारत-चीन सीमा पर हालात स्थित हैं।
इसका जिक्र करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर भी कह चुके हैं कि सीमा पर हालात स्थिर हैं, लेकिन यहां बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती है जो नियमों का उल्लंघन है। भारत चीन के बीच सैन्य कमांडर स्तर पर कई दौर में बातचीत हुई है। दोनों देशों में सैन्य डिसइंगेजमेंट को लेकर भी करार हुए हैं, जिससे कुछ पेट्रोलिंग पॉइंट पर से सैनिकों को हटा लिया गया है. आगे के डिसइंगेजमेंट पर बाच चल रही है। बागची ने चीन में भारतीय पत्रकारों की मौजूदगी पर भी बात की. उन्होंने चीन एडमिनिसिट्रेशन से भारतीय पत्रकारों की मौजूदगी की सुविधा देने को कहा है। भारत में कई चीनी पत्रकार मौजूद हैं। उनके पास वैध भारतीय वीजा हैं, जो यहां पत्रकारिता कर रहे हैं।
चीन के साथ संबंधो पर भारत का कड़ा रुख़,कही ये बात

