शनिवार से लू चलने के आसार, पारा होगा 45 के पार

राजधानी में शनिवार से लू चलने की आशंका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की सम्भावना है। मौसम विभाग ने लू का यलो अलर्ट किया है और ऐसे में दिन के समय तेज सतही गर्म हवा 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलेंगी। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन के समय 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज सतही हवा चलेंगी। अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, तीन दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा जिससे अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *