हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार के पावन धाम आश्रम में 7 सितम्बर तक चलने वाले निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आज तीसरे दिन का उद्घाटन ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर द्वारा किया गया। इस निशुल्क कैंप में 530 लोग अभी तक जांच करा चुके है। आज इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर ने कहा की पावन धाम के तत्वाधान में आयोजित इस में सराहनीय कार्य किया जा रहा है जिसमें जरूरतमंदों को मुफ्त चेकअप की सुविधा मुहैया कराया जाना बेहद अच्छा कार्य है। आश्रम द्वारा उठाए गए इस कदम से आम जन को लाभ मिल रहा है,साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस तरह के कैम्प हर धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं को आयोजित करने चाहिए। स्वास्थ्य से बड़ा कोई धन नहीं है, इस दिशा में उठा हर एक कदम महत्वपूर्ण है।
गीता भवन ट्रस्ट के महामंत्री सुनील गर्ग ने आज शिविर में कहा कि शिविर को मिले समर्थन व जनता को पहुँचे लाभ ने हमारे संकल्प को और मजबूत बना दिया है। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार की आवश्यकता को देखते हुए संस्था यहाँ कैन्सर अस्पताल बनाने पर भी विचार विमर्श कर रही है। स्वामी वेदांत प्रकाश ने कहा की पावन धाम हमेशा से जन कल्याण के कार्य करता रहा है। इस कैम्प के माध्यम से हरिद्वार व आसपास के लोगों को बहुत लाभ हुआ है।
संयोजक अंशुल श्री कुंज ने बताया की कैम्प में कैन्सर के साथ ही हड्डियों, प्रास्टेट, ब्लड, शुगर आदि के टेस्ट निशुल्क किए जा रहे हैं साथ ही मरीज़ों को दवा भी निशुल्क दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले ही कैम्प में इतनी बड़ी तादाद में लोगों का जाँच के लिए आना लोगों की स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को दर्शाता है। हम चाहते हैं इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का बढ़चढ़ कर लाभ उठाए और यहां पहुंचे।
इस अवसर पर सुनील गर्ग, स्वामी वेदांत प्रकाश, अंशुल श्री कुंज, सुरेंद्र गोयल, डॉक्टर भरत अग्रवाल, रविंदर सूद, पवन अग्रवाल, विभाष मिश्रा, पीडी शर्मा, दर्शन सिंघल, नागेंद्र पोखरियाल, गौरव चौहान, वरदान गर्ग सुनीता रानी, मेघा गर्ग आदि उपस्थित थे।

