जौलजीबी: आज सोमवार को सीएम धामी ने जौल जीवी मेले का शुभारम्भ किया इस अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेला भारत, नेपाल, तिब्बत के पारस्परिक व्यापार को बढ़ावा देता रहा है ये ने कार्यक्रम में कही। मेला भारत और नेपाल के बीच संस्कृति, सभ्यता, व्यापारिक संबंधों को बढ़ाकर देश के रिश्तों को ऑक्सीजन देता आया है।
आज सोमवार को अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले का शुभारंभ करते हुए सीएम ने ये भी कहा कि वह बचपन से ही यहां के रीति-रिवाज और संस्कृति को देखते रहे हैं इसलिए उन्हें इस मेले से बहुत जुड़ाव है। सीएम ने महोत्सव आयोजन समिति को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अजय टम्टा आदि सभी उपस्थित रहे।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदा प्रभावित एलधारा भूस्खलन क्षेत्र का उपचार वरुणावत पर्वत की तर्ज पर किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सीमांत गांवों के विकास के प्रति गंभीर हैं।सीएम धामी ने जालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश के विकास और सुख की प्रार्थना की।

