भाजपा की तरफ से राहुल गांधी का अभद्र पोस्टर जारी करने को लेकर देहरादून में कांग्रेस में काफी रोष है। रानीपोखरी कांग्रेस मंडल के कार्यकर्ताओं ने बीते दिन शनिवार को पुतला दहन कर गुस्सा जताया। परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा की भाजपा ओछी राजनीति करने पर उतर गई है।
कांग्रेस के शीर्ष नेता की छवि को खराब करने के लिए पहले भी भाजपा द्वारा कोशिशे हुईं हैं. आज देश उमीद भरी नजर से राहुल गांधी की तरफ देख रहे हैं। उनके द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा की नींव हिला दी है। इसी से डरी हुई बीजेपी की तरफ से राहुल गांधी पर अनर्गल बयानबाजी हो रही है। कांग्रेस इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। आगामी 2024 के चुनावों में भाजपा को हार अवश्य मिलेगी। कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार व डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि आज जो व्यक्ति भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाता है उसके घर ईडी पहुँच जाती है। सीबीआई को भेजा जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

