नई दिल्ली: आज मंगलवार को भारत के युवा खिलाड़ी सौरभ चौधरी ने मिस्र में जारी आईएसएसएफ विश्व कप में देश को पहला गोल्ड मेडल दिया है। देश के नाम आज इस गोल्ड मैडल का गौरव सौरभ ने किया है। 19 वर्षीय सौरभ ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जर्मनी के माइकल स्वॉल्ड को 16-6 से हराया। वहीं कांस्य पदक रूस के आर्टेम चेर्नौसोव ने जीता, हालांकि स्कोरबोर्ड पर उनके देश के झंडे को नहीं दिखाया गया। आपको बतादे एशियाई चैंपियन सौरभ 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के क्वॉलिफिकेशन दौर में 585 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए वो सेमीफाइनल में पहुँच गए हैं। यहां वह 38 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे और फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में हालांकि, उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह चार खिलाड़ियों के बीच छह राउंड तक चौथे स्थान पर रहे।
10 मीटर एयर पिस्टल में सौरभ चौधरी ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड

