विराट ने लम्बे समय बाद वनडे में लगाया सैकड़ा

विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में शानदार शतक लगाया। उन्होंने शनिवार को चटगांव में 113 रन की पारी जबरदस्त खेली है और साथ ही आज के मैच में विराट ने 91 गेंद की पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए है । कोहली के वनडे करियर का यह 44वां शतक हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके 72 शतक पूरे हो चुके हैं। 

आज ऐसा करके विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग से  आगे हो गए हैं । विराट के 482 अंतरराष्ट्रीय मैच में 72 शतक लगाए हैं। पोंटिंग ने 560 मैचों में 71 शतक लगाए हैं। कोहली से आगे अब सिर्फ भारत के पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *