पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, काली नदी में बहे पिता-पुत्र 

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के झूलाघाट में पहाड़ी से पथ्थर गिरे और उसकी चपेट में पिता पुत्र आ गए। पिता-पुत्र काली नदी में गिर गए। उफनाई नदी में दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है।इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। अब पुलिस पिता पुत्र की तलाश में हैं और शुक्रवार को झूलाघाट निवासी संतोष चंद ( 44 ) अपने छह साल के बेटे तनुज के साथ श्मशान घाट के ऊपर स्थित पहाड़ी पर बकरी चरा रहा था। 

उसकी पत्नी लीलावती (35) लगभग 200 मीटर की दूरी पर घास काट रही थी। अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से संतोष चंद और उसका बेटा तनुज काली नदी में गिर गए।

लीलावती नदी किनारे पहुंची तब लोग भागे जब वो दोनों चिल्लाए। लेकिन काली नदी के तेज बहाव में बह गए । लीलावती भी दोनों को बचाने के लिए कूदने लगी तो काली नदी किनारे नहा रहे युवकों ने उसे रोक लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *