लखनऊ : यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन पूर्व शुक्रवार को आजमगढ़ के आजमबांध गए थे। जहाँ मुख्यमंत्री ने संबोधन में कहा कि कहा कि आजमगढ़ पूर्वांचल के विकास का केंद्र होगा। आगामी 13 नवंबर को राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास होना तय हुआ है साथ ही उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया जाएगा। सीएम ने इस मौके पर यह भी कहा कि यूपी आजमगढ़ वासियों को जल्द ही मंदुरी हवाई अड्डे का तोहफा मिलने वाला है। जिससे लोगों को अब आवागमन में काफी राहत मिलेगी।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर करीब 2:10 बजे आजमबांध में उतरा। जहाँ गृह मंत्री अमित शाह के होने वाले कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। करीब एक घंटे तक उन्होंने समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का कार्य अंतिम रूप पर है बस कुछ ही समाय में वो पूरा ही होने वाला है।
जिसके चलते इसी माह नवम्बर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया जाएगा। इससे यहां के लोगों का विकास होगा लोगों को रोजगार मिलेगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक गलियारे बनाए जाएंगे। इंडस्ट्रियल पार्क भी बांये जानें की बात सीएम योगी ने कही।
सत्ता में रही पिछली सरकार पर तंज कस्ते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहले एक दौर ऐसा भी था कि जहाँ आजमगढ़ के लोगों को अन्य प्रदेशों में रहने के लिए कमरे नहीं मिलते थे। आज के दिन वह प्रारूप बिलकुल बदल गया है अब यूपी का आजमगढ़ पूर्वांचल के विकास का केंद्र बनेगा।
सीएम योगी ने ये भी कहा कि जनपद वासियों की मांग भी बहुत जल्दी ही पूरी होगी। जिससे यहां के युवाओं को शिक्षा ग्रहण करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। 13 नवंबर को गृह मंत्री द्वारा राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जाएगा।

