आज उत्तराखंड में 13 संक्रमित मिले, एक्टिव केस में आई गिरावट

आज जहाँ कोरोना को लेकर चिंताजनक खबर आई कि वैरिएंट से भी अधिक खतरनाक वैरिएंट दस्तक दे रहा है और दूसरी तरफ,उत्तराखंड राज्य में भी शुक्रवार बीते 24 घंटे में 13 नए कोरोना संक्रमित मामलें सामने आए।  वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। 26 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 144 हो गई है। गुरुवार को प्रदेश में 157 एक्टिव केस मिले। 
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुताबिक़, शुक्रवार को 6978 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठ जिलों अल्मोड़, बागेश्वर,चमोली, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में छह, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में दो-दो व उत्तरकाशी में एक संक्रमित मिला है। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344169 हो गई है। इनमें से 330458 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7407 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में  मिड टर्म प्रशिक्षण लेने पहुंचे वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनके ऑफलाइन प्रशिक्षण पर रोक लगा दी गई है। अब अधिकारियों को ऑनलाइन शिक्षण दिया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *