दिल्ली : तिहाड़ स्थित सेंट्रल जेल नंबर 5 की एक बैरक से बड़े हादसे की खबर मिली है यहां एक कैदी की मौत हो गई है। जानकारी के दो अनुसार,कैदियों में आपस में हाथापाई हुई, इस दौरान एक कैदी के सिर में चोट लग गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कैदी का नाम समीर खान बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
तिहाड़ जेल में कैदी की मौत,कैसे हुआ हादसा ?

