देहरादून : गौरतलब है कि विस चुनाव में उत्तराखंड कांग्रेस को बेहद बड़ा झटका लगा है। इस बार राज्य में कांग्रेस की झोली में 19 सीटें मिली है। जिसके बाद आज शनिवार को पत्रकारवार्ता कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विधानसभा चुनाव में मिली हार के लिए ज़िम्मेद्दारी लेने की बात कही है।
गोदियाल ने कहा कि पार्टी अब इस हार पर बड़ा मंथन करेगी और हार की समीक्षा भी करेगी।आज शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राजधानी में प्रेसकॉन्फरेंस में कहा कि हाईकमान कहेगा तो वह अपना पद छोड़ने को भी तैयार हैं। गणेश गोदियाल खुद भी पौड़ी की श्रीनगर सीट से बेहद कम मुकाबले में चुनाव हारे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा ने पीएम मोदी के नाम पर मतदान की मांग की है वोट मांगें जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी कोई भी कसर बाकी नहीं रखी है।

