देहरादून : काशीपुर में कुंडेश्वरी रोड पर कल देर रात बहुत भीषण हादसा हुआ है। कार और ट्रक की भीषण टक्कर में सिटी पेट्रोलिंग यूनिट (सीपीयू) के प्रभारी पवन भारद्वाज की मौत हुई है। वह तीन साल से काशीपुर सीपीयू में कार्यरत थे। दुर्घटना से परिवार शोक की लहर और कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक को पुलिस ने अपने हिरासरत में लेलिया है।
आपको बतादें हादसे में खत्म हुए पवन कुमार तीन साल पहले काशीपुर सीपीयू में आए थे। 40 वर्षीय एसआई पवन कुमार भारद्वाज कोटद्वार के शिवपुरी निवासी थे। इस समय वह आईआईएम स्थित बैरक में निवास कर रहे थे। देर रात लगभग साढ़े दस बजे वह अपनी कार संख्या यूके 18 के 7664 से काशीपुर बाजार से बैरक की ओर जा रहे थे।इसी दौरान कुंडेश्वरी रोड पर सामने से आ रहे ट्रक संख्या यूपी 38 टी 1649 से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
क्रेन से कार को काट कर शव को बाहर निकाला गया।

