भारत में कोरोना संक्रमण के मामलें लगातार बढ़ घट रहें हैं। किसी दिन संक्रमण के मामलें कम तो कभी अधिक मामले निकल कर आए हैं।लेकिन राहत की खबर है कि बीते 24 घंटे में 24 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, जबकि 234 लोगों की जान गई है। वहीं, 25 हजार 455 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। केरल में कोरोना के मामलों में मामूली गिरावट है।
केरल में पिछले 24 घंटे में 13 हजार नए संक्रमित पाए गए। वहां 95 लोगों की मौत हुई है। केरल में एक्टिव मरीजों की संख्या अधिक है।
आईसीएमआर के अनुसार, देश में 50 फीसदी से ज्यादा कोरोना के मामले सिर्फ केरल राज्य में है। वहीं, दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां कोरोना के दैनिक मामले करीब तीन हजार के आसपास निकल रहे हैं। पिछले एक दिन में यहां पर कोरोना से पचास लोगों ने जान गवाई है। राहत की खबर ये है कि दैनिक मामलों के साथ-साथ एक्टिव केसों में भी लगातार कमी देखी जा रही है।बीते दिन शुक्रवार को भारत में कोरोना के एक्टिव केस 2 लाख 73 हजार 889 दर्ज किए गए, जो 197 दिनों में सबसे कम है। कल एक अक्तूबर तक देश में 57,19,94,990 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। जिसमें शुक्रवार का 14,29,258 नमूने भी है।

