स्कूल की गिरी छत,27 बच्चे घायल,तीन मजदूर मलबे में दबे : हरियाणा

गुन्नौर : गन्नौर के गांव बांय स्थित जीवानंद पब्लिक स्कूल में आज बेहद दुखद और बड़ा हादसा हुआ है। स्कूल में एक कमरे की छत गिरने से तीसरी कक्षा के 27 बच्चे घायल हो गए हैं। वहीं छत पर मिट्टी डालने के काम में जुटे 3 मजदूर भी मलबे में दब गए हैं। हादसा होते ही तत्काल घायलों को निकालकर तुरंत अस्पताल रेफर किया गया है। इस हादसे में 7 छात्र अधिक घायल हुए है जिन्हें तुरंत ही पीजीआई रोहतक भेज दिया गया है। गांव बांय स्थित जीवानंद पब्लिक स्कूल में गुरुवार को तीसरी कक्षा के कमरे की कच्ची छत पर मिट्टी डाली जा रही थी। इसी दौरान अचानक छत भरभरा कर नीचे आ गिरी। जिससे कमरे में पढ़ाई कर रहे 27 बच्चे और छत पर काम कर रहे तीन मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद स्कूल में भगदड़ मच गई। घायल बच्चों को निकालकर अस्पताल रेफर किया गया। सात बच्चों को गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया। इनमें अंशु, लक्ष्मी, सूरज, स्कृति, भावना, दिव्या, सलोनी शामिल है। परिजनों ने बच्चों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। 20 बच्चों और 3 मजदूरों का प्राथमिक उपचार दिया गया है। वहीं हादसे की सूचना के बाद एसडीएम सुरेंद्र दूहन, सिविल सर्जन जयकिशोर व बड़ी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए है। पुलिस ने इस घटना पर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *