त्योहारों का सीज़न है जिसके चलते दशहरा के बाद आज शेयर बाजार में जबरदस्त हलचल है और सकारात्मक खबरें मिल रहीं हैं। आज (सोमवार) को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर मार्केट ने अब तक के सारे रिकॉर्ड पार लिए है ,बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 511.37 बढ़कर पहली बार 61,817.32 के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर खुला है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी बढ़त के साथ खुला है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 130.20 अंक की बढ़त के साथ 18,468.75 के स्तर पर खोला गया है।
आज शेयर मार्केट के ओपन होने के बाद इंफोसिस दो फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ शीर्ष पर रहा। इसके बाद क्रमशः टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन और इंडसइंड बैंक को फायदा मिला। DMART को भी दूसरी तिमाही में डबल मुनाफा हुआ है। राजस्व 47 फीसदी बढ़कर 7800 करोड़ के करीब पहुंचा है और मार्जिन में दो फीसदी से ज्यादा का सुधार दिखा है।
पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर सेंसेक्स-निफ्टी खुला था,शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 568.90 अंकों (0.94 फीसदी) की तेजी के साथ 61,305.95 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 176.80 अंक (0.97 फीसदी) की बढ़त के साथ 18,338.55 के स्तर पर बंद हुआ था।

