बड़ा हादसा होने की खबर है, जहां आज बुधवार को बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के अंतर्गत तैयार हो रहे निर्माणाधीन वैकल्पिक पुल का ढांचा खड़ा किया जाते समय ढांचा गिरने से दो मजदूर अलकनंदा नदी में बह गए। एक मजदूर को तो बचा लिया गया, लेकिन दूसरा मजदूर लापता है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर है और उसे खोज रही है। पुलिस अधीक्ष प्रमेंद्र दोबाल ने बताया कि लापता मजदूर की खोजबीन जारी है। पीआईयू लोक निर्माण विभाग की ओर से ब्रह्म कपाल के पास मास्टर प्लान के तहत पुल निर्माण हो रहा था।
बद्रीनाथ में निर्माणाधीन पुल गिरा, अलकनंदा में बहे मजदूर

