आज सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुकाबला आयरलैंड के साथ हो रहा है। इस मैच में जीत के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। ग्रुप-बी यानी भारत के ग्रुप से इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल के लिए जीत चुकी है। मैच सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है।
टीम –
आयरलैंड: , एल डेलानी (कप्तान), अर्लीन केली, मैरी वाल्ड्रॉन (विकेटकीपर), लियाह पॉल, कारा मरे, जॉर्जीना डेम्पसेएमी हंटर, गेबी लुईस, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, आइमर रिचर्डसन, लुईस लिटिल ।
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), देविका वैद्य, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, शिखा पांडे, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह।
आज भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला लिया। कप्तान हरमन ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है।

