नई दिल्ली : जंतर मंतर पर कुश्ती पहलवान बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। मामला इस लिए भी संगीन है कि ये वो पहलवान हैं जो देश को विश्व स्तर पर पहचान दिला चुके हैं। पहलवानों का कहना है कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पहलवानों के यौन शोषण में लिप्त थे।
वहीं बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि मैंने पहले भी कहा था कि अगर मेरे उपर यौन उत्पीड़न के आरोप सिद्ध हो गए तो मैं किसी को कहने की जरूरत नहीं होगी. बल्कि मैं खुद फांसी पर लटक जाउंगा। सिंह ने कहा कि मेरे उपर दया करने की कोई जरूरत नहीं है। मैं अपनी लड़ाई लड़ने में स्वयं सक्षम हूं। अपने उपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि फर्जी यौन उत्पीड़न के केसेज खिलाफ हूं। इन कानूनों की समीक्षा होनी चाहिए।

