ऋषिकेश पहुंचे विराट कोहली,संतो का लिया आशीर्वाद

ऋषिकेश : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली और उनकी पत्नी फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे है । यहां वे शीशमझाड़ी स्थित गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम पहुंचे।
यहां विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का और अपनी माता सरोज कोहली के साथ स्वामी दयानंद सरस्वती के समाधि स्थल के दर्शन किए। और ध्यान भी लगाया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विराट कोहली अपने परिवार के साथ कल यानी सोमवार को ऋषिकेश के पास यमकेश्वर के एक रिजॉर्ट में पहुंचे। उनके पहुंचने की किसी को खबर नहीं लगी। शाम को विराट , अनुष्का शर्मा और सरोज कोहली ने दयानंद आश्रम पहुंचकर आश्रम के अध्यक्ष स्वामी साक्षातकृता नंद से भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया।इसके बाद सभी ने आश्रम स्थित भगवान शिव के मंदिर के दर्शन और पूजा अर्चना की। शाम को सभी ने गंगा घाट पर गंगा आरती भी की। आश्रम के प्रबंधक गुणानंद रयाल ने बताया कि विराट परिवार सहित आश्रम आए हैं। और वह आश्रम में ही रात्रि प्रवास करेंगे ।