देश के जवानों का साहस देख हैरान सभी,15 हजार फीट ऊंचाई पर आईटीबीपी के जवान

 देहरादून: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) इस वक्त माइनस तापमान में  डटे हुए हैं। जवानों ने अपने कंधों पर हथियार और हाथ में डंडा लेकर आगे बढ़ते हुए एक वीडियो  साँझा किया है। जिसे देखने के बाद हर कोई इन जवानों के आगे  माथा टेकनें को मजबूर है। जवानों के घुटनों तक बर्फ है। और वे पूरी ताकत लगाकर आगे बढ़ रहे हैं। आईटीबीपी जवानों का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे उत्तराखंड हिमालय के आसपास शून्य से नीचे के तापमान में गश्त कर रहे हैं।  आईटीबीपी जवानों को सबसे अधिक ठंड  के समय में उत्तराखंड के सीमावर्ती स्थान पर शून्य से 25 डिग्री सेल्सियस कम तापमान पर प्रशिक्षित किया जाता है।  

आपको बतादें कि अभी इन दिनों उत्तरकाशी में आईटीबीपी 12वीं वाहिनी मातली में योगाचार्य देवेश चंद्र ने निशुल्क योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया है। जिसमें आईटीबीपी के अफसरों, जवानों व उनके परिजनों को कपालभाती प्राणायाम, सूर्या नमस्कार, दंडासन, सर्वांगासन का अभ्यास कराया गया है. इसके अलावा दो दिन प्रात: सात से साढ़े आठ बजे तक चले शिविर में प्रतिभागियों को योग व प्राणायाम के साथ विभिन्न आसानों से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में 460 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर रेखा समैयार, उप सेनानी मनोज, पूजा राजपूत, श्वेता,अनीता चौधरी सभी थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *