अरविंद केजरीवाल के बाद बीजेपी सांसद मनोज तिवारी कोविड पॉज़िटिव

नई दिल्ली : देश में कोरोना और ओमीक्रॉन के मामलें अब तेज़ी से रफ़्तार पकड़ रहे हैं। और सभी राज्यों में स्थितियां पैदा होती जा रही हैं। और दिल्ली में कोरोना के मामलें तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं। आज मंगलवार को आम आदमी पार्टी के मुखिया एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इस खबर को सांझा किया है वो कोरोना संक्रमित निकले हैं। इसके बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी के संक्रमित होने की खबर मिली है। मनोज तिवारी ने ये भी कहा है कि जो भी इन बीते दिनों मेरे संपर्क में रहे हैं वो भी तुरंत अपना टेस्ट करवालें। 
सीएम केजरीवाल भी संक्रमित –मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि “मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं। संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। जिसे देखते हुए घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया खुद को आइसोलेट करें। इसके साथ ही अपना परीक्षण करवाएं। हाल ही में केजरीवाल ने अपनी पार्टी के प्रचार के लिए गोवा और पंजाब जैसे चुनावी राज्यों में कई दौरे किए हैं।
आप के पूर्व विधायक कपिल मिश्रा का केजरीवाल पर तंज,कहा “सुपर स्प्रेडर” 
आप(आम आदमी पार्टी) के पूर्व विधायक कपिल मिश्रा जो अब भाजपा का हिस्सा हैं, ने केजरीवाल पर ट्वीट कर तंज कसा है और कहा कि वो सुपर स्प्रेडर है। “कपिल ने अपने ट्वीट में लिखा, ये जो पटियाला में, लखनऊ में, गोवा में कोरोना फैलाने का पाप करके आये हो उसका जिम्मेदार कौन? तुम सच में सुपर स्प्रेडर हो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *