अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को क्रिस गेल कहेंगे अलविदा

नई दिल्ली :दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज की टी-20 वर्ल्ड कप 2021 से हार के साथ विदाई हो गई है। गत विजेता वेस्टइंडीज सुपर 12 स्टेज के ग्रुप ए में पांच में से चार मुकाबले हारकर सेमीफाइनल से बाहर हो चुकी है। बीते दिन शनिवार को उसे अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा।  
वेस्टइंडीज टीम की टी-20 वर्ल्ड कप से अलविदा की साथ ही टीम के दो दिग्गज खिलाड़ियों की भी विदाई हुई है। टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल और स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इनमें ब्रावो ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से एक दिन पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास लेने की बात  आम की थी,लेकिन क्रिस गेल की तरफ से अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ बताया नहीं गया है। ख़बरों की मानें तो,मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलियाई टीम द्वारा मैदान में ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके अलावा मैदान में मौजूद दर्शकों ने भी उनका तालियों से स्वागत किया। टी-20 में सर्वाधिक रन और शतक बनाने वाले क्रिस गेल की वजह से वेस्टइंडीज की टीम दो बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सफल रही। लेकिन इस बार जेल की बल्लेबाजी हलकी ही थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच में भी उन्होंने 9 गेंदों में 15 रन बनाए और कमिंस की गेंद पर आउट हुए। आउट हो जानें के बाद गेल ने स्टेडियम के चारों तरफ अपना बल्ला बड़े ही अलग अंदाज़ में घुमाया भी था। दिग्गज क्रिकेटर और मौजूदा कंमेंटेटर इयान बिशप ने ऑन एयर कहा, ‘यह शायद आखिरी बार है जब आप गेल को वेस्टइंडीज की जर्सी में देख रहे हैं। उनके साथी उनका अभिवादन कर रहे हैं।’42 वर्षीय क्रिस गेल ने 103 टेस्ट, 301 वनडे और 79 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले, इसमें उन्होंने तीनों प्रारूपों में क्रमशः 7215, 10480 और 1899 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 259 अंतरराष्ट्रीय विकेट भी अपने नाम किए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *