आजमगढ़ : : आपको बतादें कि यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन स्तर से हुए बड़े फेरबदल में अब आजमगढ़ मंडलायुक्त भी स्थानांतरित हुआ है जिसके बाद अब मनीष चौहान आजमगढ़ मंडल के नए मंडलायुक्त पद पर आए है। आयुक्त आजमगढ़ मंडल विजय विश्वास पंत को प्रयागराज मंडल का नया कमिश्नर बनाया गया है। उनके स्थान पर आजमगढ़ मंडल की कमान निदेशक उद्योग मनीष चौहान को मिली है।
मनीष चौहान पूर्व में आजमगढ़ के जिलाधिकारी का पदभार भी संभाल चुके हैं। राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में प्रमुख पदों पर रह चुके जोधपुर निवासी मनीष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिव भी रह चुके हैं। वे राजस्थान में डेप्यूटेशन पर अलग-अलग विभागों में तैनात रहे। जून 2020 में उत्तर प्रदेश लौटे।

