नई दिल्ली : सभी जानतें है महिला अधिकारी आईएएस टीना डाबी अकसर नए नए विवादों को लेकर सुर्ख़ियों में बनीं रहती है,अब फिरसे वो सभी के बीच चर्चा का विषय बन गयीं हैं,इस बार 2016 यूपीएससी बैच की टॉपर टीना डाबी अपनी दूसरी शादी के लिए सबकी चर्चाओं में शामिल हुईं है। इस बार उन्होंने प्रदीप गवांडे को अपना पति बनाने का निर्णय लिया है। खबर है कि दोनों ने सगाई कर ली है और इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। ऐसे में जानते हैं प्रदीप गवांडे के बारे में सबकुछ, जिनसे टीना डाबी अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही है।
राजस्थान कैडर अधिकारी है प्रदीप गवांडे-
आपको बतादें कि महाराष्ट्र के रहने वाले प्रदीप गवांडे 2013 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। अभी वो जयपुर में ही तैनात हैं और राजस्थान आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियम डिपार्टमेंट में डायरेक्टर पद पर भी है। प्रदीप आईएएस अधिकारी टीना डाबी से तीन साल सीनियर हैं और उनकी भी यह दूसरी शादी होगी।
इसके अलावा टीना डाबी ने जिससे शादी करने का सोचा है वो अधिकारी प्रदीप रिश्वत कांड के भी आरोपी रहे हैं। आरएसएलडीसी में एमडी रहते हुए रिश्वत केस में उनका नाम सामने आया था। एंटी करप्शन ब्यूरो ने उन पर केस भी दर्ज किया था। इसके अलावा आठ अन्य लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया था। सितंबर, 2021 में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उनसे दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। एसीबी की दर्ज एफआईआर के अनुसार अधिकारी पहले कौशल विकास योजनाएं चलाने वाले ट्रेनिंग सेंटर्स को ब्लैकलिस्ट करते थे,।

