प्रयागराज : अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के बाद आज उनके शव की पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिसे पांच डॉक्टरों की टीम ने करीब दो घंटे किया। अगर बात करें शुरूआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट की तो उनकी रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटनें की वजह निकल कर आया है। जिसके बाद अब उनके शव को यहां से प्रयागराज संगम गंगा में स्नान कराने के बाद मठ फिरसे लाया गया और इससे पहले बाघंबरी मठ से संगम के लिए निकली अंतिम यात्रा में संतों और भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं, देश के विभिन्न महामंडलेश्वर और 13 अखाड़ों के साधु संत प्रयागराज पहुंचे हैं और भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। अब से कुछ देर में नरेंद्र गिरि को भू समाधि दी जाएगी जिसकी तैयारियां हो रही है। बस कुछ ही देर में स्वर्गीय महंत ब्नरेन्द्र गिरी को भू समाधि दी जानें वाली है।फूल- मालाओं से सजे रथ पर महंत नरेंद्र गिरि का शव शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ संगम पहुंचा था। आज भी वहां यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी बाघंबरी गद्दी पहुंचे हैं।
महंत नरेंद्र गिरि की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रारंभिक रिपोर्ट में दम घुटने के चलते मौत होने की बात सामने आई है। फांसी लगाने से ही मौत की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हुई है।
पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने बताया है कि मठ के भीतर ही उनका समाधिस्थल बनेगा। इस मौके पर अनेक प्रमुख संतों सहित निरंजनी अखाड़े के पंचपरमेश्वर एवं अन्य संत-महंत मौजूद रहेंगे। दो विशेषज्ञ एमएलएन मेडिकल कॉलेज, दो डॉक्टर जिला अस्पताल और सीएमओ के अधीन तैनात एक डॉक्टर को शामिल किया गया है।
महंत नरेंद्र गिरी की दम घुटनें से हुई मौत,कुछ ही देर में दी जाएगी भू समाधि

